Hot

Visting At Home For Vastu

2,100

घर बनाने में ईशान कोण का महत्व क्या है

भोजन,वस्त्र व आवास प्रत्येक मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। इनके अभाव में संसार में मानव मात्र का जीवनयापन करना कठिन व दुष्कर हो जाता है। किन्तु कई बार ये वस्तुएं प्राप्त होते हुए भी हम इनके सुख का उपभोग नहीं कर पाते। इसके पीछे मूल कारण है हमारी जीवनशैली जो हमें पाश्चात्य जगत की ओर तो आकर्षित कर रही है किन्तु हमें हमारी मूल संस्कृति व परम्पराओं से विलग कर रही है।आज मुख्य रूप से हम भवन निर्माण में ईशान कोण के महत्त्व पर कुछ जानकारियां अपने पाठकों को देंगे। वर्तमान युग में भोजन व वस्त्र के उपरांत भवन प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है। आज हर व्यक्ति अपने स्वयं के मकान को प्राप्त करने के लिए अथक परिश्रम करता है किन्तु अक्सर यह देखने में आता है कि जब उसका यह स्वप्न मूर्तरूप लेता है तो वह इससे वह सुख प्राप्त नहीं कर पाता जिसकी उसने अपेक्षा की थी। ऐसे में वह गहन निराशा में घिर जाता है। इसके पीछे मुख्य कारण है वास्तु दोष।